{"_id":"598def2f4f1c1bdf2b8b4794","slug":"161502474031-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जन समस्याओं को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। विभिन्न समस्याओं से संबंधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि राबर्ट्सगंज नगर स्थित फ्लाई ओवर के नीचे अतिक्रमण किए जाने की वजह से स्कूली बच्चों के साथ ही अन्य लोगों को परेशानी होती है। हाईवे पर रोशनी का भी प्रबंध नहीं है। कहा कि फ्लाई ओवर के नीचे सुंदरीकरण कराया जाना चाहिए। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि टोल प्लाजा ठीक ढंग से न तो हाईवे के नीचे सुंदरीकरण और न ही डिवाइडर बनाने का काम किया। इसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। चंदन केशरी और संतोष गुप्ता ने कहा कि जब तक फ्लाई ओवर के नीचे किए गए अतिक्रमण को नहीं हटवाया जाता तब तक समस्याओं से निजात नहीं मिलेगी। गोपाल मौर्या, इरशाद, गुड्डू गुप्ता, अकमल, मुन्ना कुशवाहा, बच्चा सोनी, मोती, जय प्रकाश आदि शामिल रहे।