{"_id":"597636bc4f1c1b45628b48cc","slug":"161500919484-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा समिति के प्रबंध समिति की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा समिति के प्रबंध समिति की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (ओबरा)। ओबरा शिक्षा समिति के आजीवन सदस्यों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल को पत्र लिखकर प्रबंध समिति के चुनाव में विवाद की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। पत्र में कहा है कि शिक्षा निकेतन इंटर कालेज की प्रबंध समिति का कार्यकाल 29 जून को समाप्त चुका है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने आदेश दिया था कि पांच वर्ष पूर्व बने आजीवन सदस्यों में से ही समिति का चुनाव किया जाए। लेकिन उसकी अवहेलना की गई।
सदस्यों के अनुसार प्रबंध समिति का जून 2017 का चुनाव सदस्यता का निस्तारण होने तक चुनाव कराया जाना उचित नहीं है। क्योंकि जून 2012 का चुनाव एवं सदस्यता का विवाद एसडीएम के यहां विचाराधीन है। आरोप लगाया कि फर्जी चुनाव पत्रावली पर आरके तिवारी द्वारा पुन: प्रबंध समिति का अनुमोदन लेने के लिए 17 जुलाई को पत्र दिया गया है। सदस्यों की ओर से मांग की गई है कि विद्यालय की प्रशासन योजना के आधार पर विवादित चुनाव एवं सदस्यता के विवाद पर न्यायसंगत निर्णय लिया जाना आवश्यक है। सदस्यों द्वारा विद्यालय की प्रबंध समिति की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग भी की गई। वहीं समिति के प्रबंधक आरके तिवारी ने सभी आरोप निराधार बताए हैं। पत्र भेजने में उमाशंकर सिंह, प्रभात कुमार पांडेय आदि शामिल हैं।