{"_id":"594bf6f84f1c1b8d168b45aa","slug":"161498150648-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत होने के बाद भी नहीं खाली कर रही आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत होने के बाद भी नहीं खाली कर रही आवास
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामगढ़। चतरा ब्लॉक के तियरा पीएचसी में तैनात एएनएम तारावती ने गुरुवार को डीएम और सदर विधायक को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप है कि सेवानिवृत्त होने के बाद एक एएनएम आवास खाली नहीं कर रही हैं। शिकायती पत्र के मुताबिक तियरा पीएचसी पर उसकी तैनाती 16 मई 2017 से हुई है। वर्तमान समय में उसे पीएचसी के कूड़ा घर के बगल में रखा गया है। पीएचसी अधीक्षक ने एक सप्ताह के लिए वहां पर रहने के लिए आश्वासन दिया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि एएनएम चंदू देवी पिछले दो साल से ही सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। आवास खाली न किए जाने से परेशानी हो रही है। वहीं पीएचसी अधीक्षक डॉ. कीर्ति आजाद बिंद ने कहा कि एएनएम चंदू देवी का सेवानिवृत्ति का क्लेम नहीं मिला है, इसकी वजह से वह आवास खाली नहीं कर रही है, जबकि उसे आवास खाली करने के लिए नोटिस दी गई है।