फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   16 people detained in Shiksha Niketan sent to Roorkee

शिक्षा निकेतन में निरुद्ध 16 लोगों को भेजा गया रुड़की

Tue, 12 May 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
16 people detained in Shiksha Niketan sent to Roorkee
ओबरा। स्थानीय शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में पिछले 41 दिनों से क्वारंटीन किये गए 16 लोगों को जिलाधिकारी के निर्देश पर उनके गृह जनपद रुड़की, उत्तराखंड भेजा गया है। मंगलवार को एसडीएम सदर यामुनाधर चौहान की मौजूदगी में बस से पुलिस बल के साथ सभी को रवाना किया गया। नगर पंचायत के ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि विगत 41 दिनों से क्वारंटीन किये गये 16 लोगों का तीन बार स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें सभी स्वस्थ्य पाये गये। बताया कि सभी को प्रमाण पत्र भी दिया गया है।
विज्ञापन

ओबरा सीओ भास्कर वर्मा एवं थाना प्रभारी शैलेश राय ने 31 मार्च को मिल्लत नगर मस्जिद में मौजूद रुड़की के 16 लोगों की जानकारी मिली थी। एक अप्रैल को शिक्षा निकेतन में इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया था। बीते 30 अप्रैल को सबान अहमद, अहतशाम, मैनुद्दीन अली, वसीम, भूरा, इस्माईल, मो असलम, अल्लादिया, मो शाहिद, ईकराम, अरशद, इरशाद, विलाल, जीशान, मुनीर अहमद तथा शमशाद के खिलाफ डीएम के निर्देश पर धारा 188, 269, 270 तथा 3 महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें अस्थाई रूप से शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में बने जेल में रखा गया था।
विज्ञापन

बीते आठ मई को न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी की जमानत मंजूर करते हुए अधीक्षक जिला कारागार गुरमा को रिहाई परवाना लेकर सभी को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया था। उक्त आदेश के बाद मंगलवार को 16 लोगों को उनके गृह जनपद भेज दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार तनुजा निगम, ईओ अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed