फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बिजली के पोल से गिरने से संविदा लाइनमैन की मौत

बिजली के पोल से गिरने से संविदा लाइनमैन की मौत

Sat, 22 Jun 2019 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिजली के पोल से गिरने से संविदा लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के बभनी कस्बे में शनिवार को खंभे पर चढ़कर तार जोड़ते वक्त संविदा लाइनमैन गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से कुछ बिजलीकर्मी घायल जितेंद्र (25) को सीएचसी ले गए। लेकिन डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पीएम के लिए सीएचसी दुद्धी ले गई।

जानकारी के अनुसार करीब पांच वर्षों से बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी जितेंद्र पुत्र रामजी बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन का काम करता था। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे बभनी कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास खंभे पर चढ़कर जितेंद्र तार जोड़ रहा था। अचानक खंभे में लगा कलेंम्प टूट गया और उसका पैर फिसल गया और वह सिर के तरफ जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने से जितेंद्र के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। साथ में काम कर रहे साथी सुनिल कुमार के चिखने-चिल्लाने की आवास सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल सीएचसी ले गए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मेमो भेजकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि शव को सीएचसी दुद्धी के मर्चरी में रखवा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। बताते चले कि क्षेत्र में जानजोखिम में डालकर बिजलकर्मी काम कर रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed