फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   विद्युतीकरण न होने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

विद्युतीकरण न होने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Fri, 21 Jun 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
विद्युतीकरण न होने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
सोनभद्र। विद्युतीकरण कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ओबरी गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बिजली विभाग पर विद्युतीकरण न कराने का आरोप मढ़ा। ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर उन्हें मांगपत्र सौंपा।

संजय भारती और गणेश भारती ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सभी गांवों और मजरों में विद्युतीकरण कराने का निर्देश दिया है। लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही से अभी तक ओबरी गांव के कई टोले में विद्युतीकरण नहीं हुआ है। जबकि बिजली के खंभे गाड़ दिए गए हैं। बच्चा और अंगद भारती ने कहा कि कई बार बिजली विभाग से जुड़े लोगों से विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कराकर आपूर्ति करने की मांग की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि रात में अंधेरा होने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब विद्युतीकरण नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। प्रदर्शन करने में सुनीता, मीरा, शिवकुमारी, शांति, मुन्नी, पार्वती, संध्या आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed