फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   योग के जरिए किया चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन

योग के जरिए किया चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 21 Jun 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
योग के जरिए किया चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क में योग कक्षा का निर्माण नही होने से नाराज योग बंधुओ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्त्रस्वार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान योग बन्धुओ ने बताया कि जहां एक ओर पूरा देश अंतराज़्ष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है वही दूसरी ओर नगर पंचायत अध्यक्ष व विधायक ओबरा का योग के प्रति उदासीनता रखने से नगर मे काफी नाराजगी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से चिल्ड्रेन पार्क चल रही योग कक्षा के योग बंधुओं ने बरसात और ठंड के दिनों में योग करने में होने वाली दिक्कतों को दूर करने को लेकर एक योग भवन के निर्माण का प्रस्ताव नगर पंचायत अध्यक्ष के सम्मुख रखा था। पिछले वर्ष ही नगर पंचायत द्वारा स्थान का निर्धारण कर खंभे खड़े कर देने के बावजूद अभी तक छत के लिए टीन सेट लगाने का कार्य पूरा नहीं हो सका। इसकी जानकारी ओबरा विधायक को भी देने के बाद आज तक कार्य पूरा नहीं हो सका। जिससे योग बंधु बेहद असंतुष्ट एवं नाराज है। योग बंधुओ ने अपनी नाराजगी अंतराज़्ष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्त्रस्म में काली पट्टी बांधकर कर प्रकट किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के साथ ही नाराजगी भी प्रदर्शित की। योग बंधुओ ने एक बार पुन: विधायक ओबरा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष से तत्काल योग भवन बनवाने की मांग की।वही योग बंधुओं ने एक पत्र जिलाधिकारी कार्यालय को प्रेषित कर योग कक्षा बनवाने की मांग किया है। प्रदर्शन में अजय शर्मा, अजय ठाकुर, उर्मिला सिंह, मंजू, कुंदन सिंह, राधेश्याम द्विवेदी, पूनम श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed