{"_id":"5d0d160c8ebc3e7ca318c99f","slug":"156113868416-sonbhadra-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनावमुक्त जीवन के लिए योग है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनावमुक्त जीवन के लिए योग है जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा/शक्तिनगर/बीजपुर। ऊर्जांचल के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठान व शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को 5वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुसागर प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि यूनिट हेड केपी यादव व दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इन्दू यादव ने संयुक्त रूप से जलाकर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि व्यस्त जीवन शैली में मानसिक शांति, सुकून पाने और तनाव दूर करने के लिए योग करना आवश्यक है। इस अवसर पर सीएस सिंह, एसबी वर्मा, आरपी सिंह, आरसी पांडेय, सीता राम सिंह, नरेन्द्र नाथ सिंह, गोपाल मुखर्जी, शांती देवी, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहें। डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा में पांचवें विश्व योग दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य बीके सिंह की उपस्थिति में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अनिल बहादुर तथा शारीरिक शिक्षिका कुमारी पूनम ने उपस्थित छात्र समूह को योगाभ्यास कराया। अनपरा तापीय परियोजना अधिकारी मनोरंजन केन्द्र में योग दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि परियोजना के जीएम आरपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच का संचालन योग शिक्षक सुनील कुमार शर्मा ने किया। अनपरा तापीय परियोजना के प्रांगण में शुक्रवार को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के बल सदस्यों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सीआईएसएफ इकाई प्रभारी धीरज कुमार सिंह ने कहा कि योग को जीवन में अपना कर खुशहाल एवं स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। संचालन सहायक कमांडेंट चन्द्रपाल ने किया। इस अवसर अजय कुमार सिन्हा, राजेश यादव, राजविंदर सिंह, प्रदीप कादयान, विजय कुमार आदि मौजूद रहें। डॉ अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भी योग दिवस पर शिक्षकों व छात्रों ने योगभ्यास किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उमेश सिंह, प्रतिभा गुप्ता, रामनरेश, वंशधारी यादव तहसीलदार सिहं, दिनेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहें। इसी क्रम में डॉ अंबेडकर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में योगभ्यास किया गया। उन्होंने योग के विधाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। आभार ज्ञापन पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी उषा कोमलन ने किया। इस अवसर पर राजेश कालरा, रीना जैन, सुधा सिंह, अनिल सिंह, अंजना चौरसिया आदि मौजूद रहें। एनसीएल में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। एनसीएल मुख्यालय स्थित सिंगरौली स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी गई। निगाही परियोजना के एसके सिंह व आरपी शर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। इस दौरान एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। शक्तिनगर प्रतिनिधि के अनुसार एनटीपीसी विन्ध्याचल के वीवा क्लब में शुक्रवार को पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यकारी निदेशक अजीत कुमार तिवारी की अध्यक्षता में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग शिविर में बालिकाओं एवं एथलेटिक के बच्चों ने भी भारी उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर स्निग्धा गोस्वामी, दीपक सक्सेना एस भट्टाचार्य आदि मौजूद थे। इसी क्रम में एनटीपीसी विंध्याचल के सीआईएसएफ जवानों ने भी योग कर लोगों को जागरूक किया। जेपी आजाद, कविता आजाद, प्रशांत द्विवेदी, एस वी रेड्डी आदि मौजूद रहें। बीजपुर प्रतिनिधि के अनुसार डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंद नगर में 5 वें विश्व योग दिवस पर शिक्षकों और छात्रों ने विभिन्न योगाभ्यासों के माध्यम से स्वस्थ रहने का संकल्प लेते हुए समाज को योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य डॉ देवेन्द्र कुमार मिश्र ने शिक्षकों और छात्रों को योग के उद्देश्य की शपथ दिलाई कार्यक्रम का संचालन डॉ दिनेश दिनकर ने किया। इस अवसर पर एम के पांडेय, पी एन सिंह, अनंत मोहन, सोमनाथ, सौरभ कुमार, एस पी तिवारी, माला वर्मा, रंजना सिंह, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद थे। पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में आईटीआई कालेज नकटू सिरसोती में योग दिवस मनाया गया। अजीत लाल सिंह योग शिक्षक पतंजलि योग समिति हरिद्वार और अजय कुमार सिंह पतंजलि योग जिला युवा प्रभारी ने लोगों को योग करने से होने वाले गुणों के बारे में बताया। इस अवसर पर पंकज सिंह, राहुल अनुदेशक, फीटर, मानसिंह गोंड, सीमा सिंह आदि मौजूद रहें।