{"_id":"5d0a72278ebc3e5a265b2c16","slug":"15609656571-sonbhadra-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका सशक्तिकरण अभियान के प्रतिभागियों को दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका सशक्तिकरण अभियान के प्रतिभागियों को दी गई विदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल के ज्ञानार्जन संस्थान में मंगलवार को बालिका सशक्तीकरण अभियान में शामिल बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरण कर विदाई दी गई।
विंध्याचल परियोजना के कार्यकारी निदेशक अजीत कुमार तिवारी, महाप्रबंधक उत्तम लाल ने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यकारी निदेशक एवं महाप्रबंधक ने बालिकाओं को नम आंखों से विदा करते हुए उनसे भविष्य में अपने हुनर के साथ अपनी प्रतिभा और लगन की बदौलत अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की अपील की। इस दौरान बालिकाओं को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र के साथ-साथ सामूहिक फोटो एवं बच्चियों द्वारा शामिल विभिन्न गतिविधियों का कोलाज भी उन्हें दिया गया। बालिकाओं को कार्यकारी निदेशक ने स्मृति- चिह्न के रूप में घड़ी, भारतीय इतिहास के महानायकों की किताबों के साथ भारतीय महान नारियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाली पुस्तक भी दी। अतिथियों द्वारा ग्रामीण बालिकाओं को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए फलदार पौधे दिए गए। बाद में पूर्ण सुरक्षा-व्यवस्था के साथ बालिकाओं को उनके परिजनों को सुपुर्द कर उन्हें वाहनों से उनके घर तक पहुंचाया गया। इस मौके पर प्रबंधक कामना शर्मा के साथ सीएसआर टीम के सदस्य तथा सुहासिनी संघ की सदस्य भी मौजूद रहीं।