{"_id":"5d0a72248ebc3e05dc2aa22a","slug":"156096565419-sonbhadra-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीएल की जमीन पर मदरसे के निर्माण को पुलिस ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीएल की जमीन पर मदरसे के निर्माण को पुलिस ने रुकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। कहुआनाला के समीप एनसीएल की जमीन पर अवैध तरीके से कराए जा रहे मदरसा निर्माण पर बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की आपत्ति के बाद पुलिस ने कार्य रुकवा दिया है।
अनपरा के नूरिया मुहल्ला निवासी मोहम्मद परवेज की ओर से कहुआनाला में रामनाथ की कब्जे वाली एनसीएल की जमीन पर टीन शेड लगाकर मदरसा का निर्माण कराया जा रहा था। इसकी जानकारी विहिप कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश खंडेलवाल, बजरंगदल प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिन्हा, जिला सहसंयोजक बजरंगदल पवन सिंह, पप्पू कालरा, सतीश वर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, नितेश सिंह चौहान, आकाश वैश्य आदि को होते ही बुधवार को अनपरा थाने में मामले की लिखित शिकायत की गई। सूचना मिलने पर हरकत में आई अनपरा पुलिस ने एनसीएल ककरी के सुरक्षा विभाग व रामनाथ, मोहम्मद परवेज को मौके पर बुलाकर विहिप व बजरंगदल कार्यकर्ताओं के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें पाया गया कि सरकारी भूमि पर अवैध रुप से मदरसे का निर्माण कराया जा रहा है। पुलिस ने निर्माण कार्य बंद कराते हुए भवन निर्माण सामाग्रीयों को हटाने का निर्देश दिया। मदरसा निर्माण करा रहे व्यक्ति ने 12 घंटे के अंदर समस्त सामाग्री हटा लेने का लिखित आश्वासन दिया। विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने मामले की सूचना ट्वीट कर उच्चाधिकारियों को दी थी। जहां से तत्काल अवलोकन करने का निर्देश दिया गया था।