फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बाउंड्रीवाल के कटीले तार में उतरा करेंट, महिला की मौत

बाउंड्रीवाल के कटीले तार में उतरा करेंट, महिला की मौत

Tue, 18 Jun 2019 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
बाउंड्रीवाल के कटीले तार में उतरा करेंट, महिला की मौत

विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय भलुआ टोला स्थित जुलगुल माइन्स के बाउंड्रीवाल के कटीले तार में आ रहे बिजली की चपेट में आ जाने से मंगलवार की सुबह एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला की गंभीर स्थिति को देख परिजनों द्वारा परियोजना अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते मे ही महिला की मौत हो गयी। वही इस घटना से आसपास के लोगो मे डाला स्थित एक निजी कंपनी के खिलाफ काफी आक्रोश दिखाई दिया। घटना की सूचना पर ओबरा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पुत्र तुफैल खां ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी अम्मा साबो बीबी उम्र करीब 45 वर्ष सुबह करीब पांच बजे के आस पास उठकर शौच के लिए घर से सटा निजी कंपनी के बाउंड्रीवाल पर रखा टीन का डिब्बा लेने गयी, उन्होंने जैसे ही डिब्बा हाथ लगाया बिजली की चपेट में आ गयी जिससे उनकी मौत हो गयी। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि कंपनी के जिम्मेदारों ने आसपास के लोगों को सूचना दिए बिना ही रात में बाउंड्रीवाल के कटीले तारो में बिजली प्रवाहित करते थे। जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतका को तीन पुत्र व दो पुत्री बताई जा रही है। वही पति बंगाली खान पेंटर का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करते है। वही घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ. केजी सिंह व प्रभारी निरीक्षक ओबरा विजय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच की। वही मृतका के पति बंगाली खान ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल गहराना सहित तोशनीवाल, आरपी सैनी तथा दिनेश यादव पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्राधिकारी डॉ. केजी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed