फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नगर पंचायत प्रशासन ने 120 फुटपाथी दुकानदारों को दी नोटिस

नगर पंचायत प्रशासन ने 120 फुटपाथी दुकानदारों को दी नोटिस

Tue, 18 Jun 2019 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत प्रशासन ने 120 फुटपाथी दुकानदारों को दी नोटिस

विज्ञापन
दुद्धी। नगर पंचायत प्रशासन ने नगर में सड़क किनारे नालियों के ऊपर फुटपाथी दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। ऐसे 120 दुकानदारों को चिह्नित कर नोटिस देकर उन्हें तीन दिन के अंदर दुकानों को हटाने की चेतावनी दी गई है।
नगर पंचायत के अधीशासी अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि नगर के करीब दो सौ फुटपाथी दुकानदारों को चिह्नित कर लिया गया है। इसमें से करीब 120 दुकानदारों को ने नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर सड़क किनारे और नालियों के पटरियों के ऊपर लगाई गई दुकानों को हटाने का निर्देश दिया गया है। चेताया गया है कि नोटिस तामिला के बाद भी अगर फुटपाथी दुकानदारों ने दुकानें नही हटाया तो नगर पंचायत प्रशासन उन गुमटियों को खुद हटवा देंगा। साथ ही उसमें आने वाले खर्च को भी दुकानदारों से अर्थदंड के रूप में वसूल किया ज्राएगा।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि नगर में सड़क किनारे नालियों के ऊपर लगे दुकानों का नगर पंचायत से सर्वे कर ऐसे दुकानदारों को चिह्नित किए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है। सभी को चिह्नित करते हुए अतिक्रमण वाले स्थानों से दुकानों को हटाए जाएंगे। उधर फुटपाथी दुकानदार रुद्रेंद्र जायसवाल, बबलू, राजू, प्रदीप, फौदार सिंह, पंचम सिंह, रमेश आदि का कहना है कि करीब दो दशक के ऊपर समय से सड़क के पटरी के किनारे फुटपाथ पर दुकान लगाकर लोग किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं। उसके बाद भी नगर पंचायत प्रशासन दुकानों को हटाने पर आमादा है। दुकानदारों ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन दुकान के लिए जगह उपलब्ध कराए उसके बाद हटाये जाने की बात करे। वरना फुटपाथी दुकानदार आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed