{"_id":"60ddfdd98ebc3e09cd5c9519","slug":"1541-teams-were-formed-for-communicable-diseases-and-dastak-campaign-sonbhadra-news-vns5980934181","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के लिए 1541 टीमें बनाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के लिए 1541 टीमें बनाई गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की शुरुआत हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेम सिंह ने सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। सीएमओ ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इसके लिए 1541 टीमें बनाई गईं है।
इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में भ्रमण कर लोगों को संचारी रोग तथा अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक करेगी। इसके अलावा कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों को मुंह पर मास्क लगाने, सैनिटाइजर से बार बार हाथ धोने, अनावश्यक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने एवं टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरे महीने भर चलाया जाएगा। इस अभियान में लोगों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने, घरों के पास पानी इकट्ठा न होने देने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने हेतु स्वास्थ्य टीम द्वारा जागरूक किया जाएगा। दस्तक अभियान 12 जुलाई से 25 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य टीम कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घरों पर दस्तक देकर यह जानकारी हासिल करेगी कि परिवार में किसी सदस्य को बुखार है या फिर किसी को दो सप्ताह से खांसी आ रही है। कुपोषित बच्चों को भी चिन्हित किया जाएगा।