फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क के जांच की मांग

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क के जांच की मांग

Thu, 14 Mar 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क के जांच की मांग
वैनी। नगवां ब्लॉक के बरहुआ संपर्क मार्ग के पेंटिंग कार्य में गुुुणवत्ता की अनदेखी का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। बृहस्पतिवार को क्षुब्ध ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द जांच शुरू नहीं की गई तो वे खुद निर्माण रोकवा देंगे। रामगढ़-खलियारी मार्ग पर स्थित बरहुआ गांव में लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण हो रहा है। इस निर्माण कार्य के तहत पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पेंटिंग में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इससे सड़क जल्द ही जर्जर हो सकती है। इससे नाराज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया और जांच की मांग की। यहां हनुमान साहनी जवाहिर ने बताया कि मेन रोड से बरहुआ संपर्क मार्ग करीब दो किमी सड़क कई वर्षों से पूरी तरह खराब एवं जर्जर अवस्था में है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद सड़क निर्माण शुरू हुआ। लेकिन पेंटिंग के कार्य में अनियमिता बरती जा रही है। सड़क में जो गड्ढे हैं, उसे ठीक से भरा नहीं जा रहा। गिट्टी की मात्रा भी सही नहीं दी जा रही। सड़क को बिना साफ किए ही उस पर गिट्टी तारकोल बिछाया जा रहा है, जिससे सड़क अभी से ही उखड़ना चालू हो गई है। कई वर्ष बाद सड़क बनना भी शुरू हुआ तो उसमें मानकों की अनदेखी की वजह से आगामी बारिश के पहले ही सड़क जर्जर हो सकती है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि कार्य सही नहीं कराया गया तो वे निर्माण रोकवा देंगे। प्रदर्शन में कमलेश, संजय, रामबली, रामेश्वर गुप्ता, बबलू, विमलेश, काजल, रामाकांत, डब्लू, तसव्वर, शंकर जायसवाल, हनुमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed