फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जिले में भारत बंद का नहीं दिखा असर

जिले में भारत बंद का नहीं दिखा असर

Tue, 05 Mar 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
जिले में भारत बंद का नहीं दिखा असर
सोनभद्र। जिले में मंगलवार को भारत बंदी का असर नहीं दिखा। हालांकि विभिन्न मांगों को लेकर राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया तो भाकपा माले राबटर्सगंज कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बैठक कर भारत बंद का समर्थन किया।
विज्ञापन

तहसील में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के समर्थन और भारत निर्वाचन आयोग के विरोध में बंदी है। संविधान विरोधी दस प्रतिशत दिए गए आरक्षण को समाप्त किया जाय। जाति आधारित गिनती करके आरक्षण लागू हो। कहा कि शासन और प्रशासन आदिवासियों को उनके भूमि से बेदखल करने की कार्यवाही बंद करें। एससी, एसटी, ओबीसी एवं धार्मिक अल्पसंख्यकों को निजीकरण में लागू किया जाय। अधिवक्ता अनुपम सिंह पटेल, संदीप कुशवाहा, लाली पटेल, मो. कलीम, डॉ. ओपी मौर्या, रमाशंकर, चांद मोहम्मद, संतोष पटेल, शोभनाथ, केशरी प्रसाद, भगवानदास खातून, नजमा खातून आदि मौजूद रहे। उधर, भाकपा माले कार्यालय पर वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा के आतंकी हमलों में मारे गए शहीदों को शहीद का दर्जा मिले। जंगल की जमीन पर से आदिवासियों को उजाड़ना बंद हो। कहा कि पुरानी व्यवस्था के तहत कोटे की दुकानों पर कार्डधारकों को अनाज मुहैया कराया जाय। सरकार संविधान पर हमला बंद करें। इस मौके पर जिला सचिव शंकर कोल, नोहर भारती, राजदेव सिंह गोड़, बाबूलाल भारती, लालजी भारती, फूलवंती देवी, उर्मिला, किरन, सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed