फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 20 यात्री घायल

अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 20 यात्री घायल

Tue, 05 Mar 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 20 यात्री घायल
सोनभद्र/शाहगंज। थाना क्षेत्र के पिपरी द्वितीय गांव के समीप घोरावल-खलियारी मार्ग पर मंगलवार को अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी एक बस पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना मेें करीब 20 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को छोड़ परिचालक भाग निकले। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर तीन यात्रियों को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे पिपरी गांव के पास राबट्र्सगंज से घोरावल की ओर सवारी लेकर जा रही एक निजी बस पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों की मदद करने के साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। ग्रामीणों के सहयोग से शाहगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने एंबुलेंस से घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बेलुखरी निवासी घायल मंजू (16), जोगनी निवासी बिंदू (29), कंचा निवासी सुनीता (24), अदिति (4), खरूआव निवासी अभिषेक (15), शिवानी (3), कुसम्हा निवासी सविता (45), सोना (45), सिरसाई गांव निवासी नंदू मौर्य (66), बंधा गांव निवासी बचऊ (51), कोमल (50), रामजियावन (65), पगिया निवासी सुगंवती (45), सलखन निवासी सुकुवारी (50), भरूहा निवासी अनीता (18), शिवकुमारी (45), परसोना निवासी उषा (45), परासी पांडेय निवासी विफन (45), किसमती (42) और दुद्धी निवासी बिदूं (24) को जिला अस्पताल भेजा। अचानक अधिक संख्या में मरीजों के पहुंचते ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। स्वास्थ्यकर्मी व चिकित्सक घायलों का इलाज करने में जुट गए। घटना की जानकारी होने पर सीएमएस डॉ. पीबी गौतम ने कई डॉक्टरों को अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने तीन यात्रियों की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed