फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सैंपल लेते वक्त करानी होगी वीडियो रिकार्डिंग

सैंपल लेते वक्त करानी होगी वीडियो रिकार्डिंग

Tue, 08 Jan 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
सैंपल लेते वक्त करानी होगी वीडियो रिकार्डिंग
घोरावल। घोरावल उद्योग व्यापार मंडल का वार्षिकोत्सव मंगलवार को शिव मंदिर धर्मशाला प्रांगण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या, विशिष्ट अतिथि एसडीएम (प्रशिक्षु आईएएस) मनिकनंदन ए. नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ने भगवान गणेश की मूर्ति के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डा. अनिल कुमार मौर्या ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा सरकार हमेशा से संवेदनशील रही है। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि फूड सैंपलिंग के नाम पर अथवा किसी भी प्रकार से सरकारी विभागों द्वारा व्यापारियों का शोषण स्वीकार नहीं किया जाएगा। एसडीएम मनिकनंदन ए ने घोरावल नगर को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की। कहा कि व्यापारियों की किसी भी समस्या का 15 दिन में समाधान किया जाएगा। सैंपलिंग करने वाले अधिकारियों को इसकी वीडियो रिकार्डिंग करानी होगी। दो सौ जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किया गया। अध्यक्षता व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम दास केडिया ने की और संचालन महामंत्री अमरेश चंद्र ने किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार, लालजी तिवारी, सुरेंद्र मौर्या, केपी मौर्या, डा. बीएल मंसूरी, सफेदलाल बैसवार, काजू अग्रहरि, नंदलाल उमर, सुनील चौबे, कृष्ण कुमार उमर, धीरज उमर, राजकुमार सोनी, मो. सौदागर, कैलाशनाथ, द्वारिका खेमका, रमेश उमर, मन्नालाल साहू, अनूप कुमार, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed