फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लिलासी प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी क्रैश सुपर किंग

लिलासी प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी क्रैश सुपर किंग

Tue, 01 Jan 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
लिलासी प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी क्रैश सुपर किंग
म्योरपुर। ब्लॉक के लिलासी गांव में सोमवार को लिलासी प्रीमियर लीग संपन्न हो गया। इसमें आठ टीमों ने हिसा लिया। फाइनल मुकाबले की विजेता क्रैश सुपर किंग रही।
विज्ञापन

प्रथम सेमीफाइनल मैच बुलेट क्रिकेट जामपानी व आंधी तूफान सुपर किंग कोंगा के बीच हुआ। जामपानी की टीम महज सौ रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोंगा की टीम नौ विकेट के नुकसान पर पांच गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल बंगाल टाइगर तथा क्रैश सुपर किंग के बीच खेला गया। इसमें क्रैश सुपर किंग ने बंगाल टाइगर के सभी बल्लेबाजों को मात्र 76 रन पर चलता किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रैश सुपर किंग 12वें ओवर में ही सात विकेट के नुकसान लक्ष्य को हासिल कर लिया। फाइनल मुकाबला क्रैश सुपर किंग व आंधी तूफान सुपर किंग के बीच 15-15 ओवरों का खेला गया। इसमेें क्रैश सुपर किंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 157 रन का लक्ष्य दिया। क्रैश सुपर किंग के बल्लेबाज नीरज ने 70 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंधी तूफान सुपर किंग की शुरुआत काफी अच्छी रही और बल्लेबाज अजीज ने लक्ष्य पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 73 रन की पारी खेलकर टीम को अच्छी स्थिति में करके गए। क्रैश सुपर किंग के गेंदबाजों ने मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए अंतिम ओवर के लिये 18 रन छोड़ा। अंतिम बाल में छह रन की आवश्यकता थी, लेकिन आंधी तूफान सुपर किंग का विकेट गिरा और पांच रन से क्रैश सुपर किंग्स को जीत मिली। अंपायर की भूमिका में विनीत कुमार और सतीश कुमार तथा स्कोरबोर्ड पर देवा रहे। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच आंधी तूफान सुपर किंग के हरफनमौला खिलाड़ी अजीज को मिला। सुपर किंग के संतलाल को बेस्ट खिलाड़ी का अवार्ड दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायिका रूबी प्रसाद ने दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया। संचालन हेमंत गुप्ता ने किया। यहां ग्राम प्रधान बलराम, रविकांत गुप्ता, अनिल सुमन, रामदुलार, उज्जवल बागची, आलोक कुमार, प्रफुल्ल कुमार, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed