फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ग्रामीण युवा खिलाडिय़ों की प्रतिभा निखारेगा एनसीएल

ग्रामीण युवा खिलाडिय़ों की प्रतिभा निखारेगा एनसीएल

Sat, 05 May 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण युवा खिलाडिय़ों की प्रतिभा निखारेगा एनसीएल
शक्तिनगर । नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड सिंगरौली एवं सोनभद्र जिले में खेल को बढ़ावा दिए जाने का बीणा उठाया है। दोनों जिले के एथलेटिक्स, कबड्डी एवं वालीबॉल के युवा खिलाडिय़ों (बालक वर्ग 14 वर्ष से 18 वर्ष की आयु तक) की खेल प्रतिभा को निखारने के मकसद से चयन शिविर आयोजित करेगी। इन शिविरों में तीनों खेलों के प्रतिभावान खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा तथा चयनित खिलाडिय़ों को दो चरणों में 40-40 दिन का शिविर लगाकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोट्र्स प्रशिक्षकों द्वारा उच्च कोटि का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। चयनित खिलाडिय़ों के रहने तथा खाने का प्रबंध एनसीएल द्वारा किया जाएगा। दोनों जिले के अधिक से अधिक युवा खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में भाग ले सके, इसके लिए चयन शिविर चार अलग-अलग दिन और अलग-अलग स्थान पर लगाए जाएंगे। सिंगरौली जिले के खिलाडिय़ों के लिए आगामी 14 मई को एनसीएल के ब्लॉक बी और 18 मई को निगाही में एथलेटिक्स, कबड्डी और वालीबाल चयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। सोनभद्र जिले के खिलाडिय़ों के लिए 16 मई को खडिय़ा में कबड्डी एवं वालीबॉल और 20 मई को बीना स्टेडियम में एथलेटिक्स, कबड्डी एवं वालीबॉल के लिए चयन शिविर लगाया जाएगा। सभी चयन शिविर सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होंगे। चयन प्रक्रिया में शामिल होने और उससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक प्रतिभागी एनसीएल के वरीय खेल प्रबंधक एमडी कीर्ति से मोबाइल नंबर 9425178383 एवं रामानंद सिंह से मोबाइल नंबर 9425178863 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed