फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई

जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई

Thu, 22 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई
शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय क्षेत्र में स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (शक्तिनगर) परिसर द्वारा संचालित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो के तीसरे शिविर का आयोजन गुरुवार को हुआ। इस मौके पर स्वयं सेवकों ने जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली और जल का महत्व समझाया।
विज्ञापन

रैली में स्वयं सेवकों द्वारा पृथ्वी गोल है, पानी अनमोल है, जल नहीं है तो जीवन नहीं है जैसे नारे लगाए गए। तत्पश्चात शिविर स्थल पर दूसरे प्रहर बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में विवेकानंद स्कूल के प्रधानाचार्य पवन कुमार उपाध्याय द्वारा समरसता विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट वक्ता के रुप मे विवेकानंद के शिक्षक बृजेश जी द्वारा परिवारवाद और आपसी भाई चारा को किस प्रकार से अनवरत कायम रखा जा सकता है, विभिन्न उदाहरण के माध्यम से विस्तार पूर्वक स्वयं सेवकों को समझाया। इसी क्रम में आज के बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता करते हुए डॉ आनंद कुमार श्रीवास्तव प्राध्यापक मनोविज्ञान ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण एवं जल समस्या के बारे में विस्तार पूर्वक विचार रखा। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. धर्मेंद्र कुमार पटेल जल की समस्या पर विचार प्रकट किए। उपस्थित प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार गौतम का भी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने किया। छात्र छोटू कुमार समाजसेवी, स्वयं सेविकाओं में सरिता गुप्ता अल्का, गरिमा, गायत्री, रविना, ललिता का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed