{"_id":"5a638adc4f1c1b6d268b581d","slug":"151516473052-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा वालों को समझाकर हटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा वालों को समझाकर हटाएं
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (ओबरा)। डीएम पीके उपाध्याय और एसपी आरपी सिंह ने शनिवार को ओबरा सी परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन लोगों ने सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा किया है, उन्हें समझाकर वहां से हटाया जाए। ओबरा इंटर कालेज में पहुंचकर मॉकड्रील के बारे में भी जानकारी ली।
शनिवार को ओबरा पहुंचे डीएम एसपी ने थाने पहुंचे जहां थाना दिवस पर आए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया। ओबरा सी परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान कहा कि प्रदेश के महत्वाकांक्षी ओबरा सी तापीय परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लायी जाय। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वालो को दो दिनों के अंदर समझा-बुझाकर हटाया जाय और यदि सूचना के बाद भी नहीं हटते हैं, तो विधिक कार्रवाई के तहत अतिक्रमण हटाने का काम बुलडोजर लगवाकर कराया जाय। प्रदेश व देश के विकास के लिए बिजली जरूरी है और बिजली के लिए बिजली पावर प्लांट की स्थापना। इसी कड़ी में ओबरा सी बिजली उत्पादन इकाई का निर्माण प्रदेश सरकार करा रही है। उन्होंने निर्माण एजेंसी दुशान के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अंकुर लाठर, मुख्य महाप्रबंधक ओबरा तापीय परियोजना इं. एके सिंह, मुख्य अभियंता कैलाश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता सिविल बीसी मिश्रा, अधिशासी अभियंता आरपी मल मौजूद रहे।