फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अनियंत्रित ट्रक गड्ढे में पलटा, सवार मालिक की मौत

अनियंत्रित ट्रक गड्ढे में पलटा, सवार मालिक की मौत

Sat, 09 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक गड्ढे में पलटा, सवार मालिक की मौत
सोनभद्र (रेणुकूट)। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ के पास बीजपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात बालू लदा ट्रक पलट जाने से ट्रक पर सवार वाहन मालिक मनोज पाल (40) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया और ट्रक को हटवाया। मध्य प्रदेश से बालू लादकर एक ट्रक शुक्रवार की रात मुर्धवा की ओर आ रहा था।
विज्ञापन

मुर्धवा के पास ही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में ट्रक का मालिक मनोज पाल निवासी जौनपुर उसी के नीचे दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के नीचे उसके दबने से शव को बाहर निकालना मुश्किल हो गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले ट्रक को हाइड्रा से हटवाया और फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। ट्रक पर तीन लोग सवार थे लेकिन दो लोग मामूली रूप से घायल हुए। मध्य प्रदेश से बालू लेकर आ रहे ट्रकों के कारण रेणुकूट बीजपुर मार्ग पर बीते दो माह में बेतहाशा सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। ट्रक चालक काफी तेज गति से ट्रक चला रहे हैं जिसके कारण दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। दो माह में रेणुकूट से बीजपुर तक दो दर्जन लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी हैं। लेकिन ट्रकों की रफ्तार पर कोई लगाम नहीं लग सका है। बीते सप्ताह ही रासपहरी गांव में बारात में शामिल एक युवक की बालू लदे ट्रक से दबकर दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसके कारण गांव वालों ने बालू लदी ट्रकों को बंद किए जाने के लिए सड़क जाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed