फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Sat, 09 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
सोनभद्र। नारी सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत शनिवार को जिले के कई स्कूलों मेें पुलिस ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा करने के लिए जागरूक किया। छात्राओं को टोल फ्री नंबरों पर कॉल करने के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शोहदों और मनचलों पर पैनी नजर रखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

राबट्र्सगंज नगर में स्थित आदर्श इंटर कालेज में कोतवाल राजीव मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा प्राथमिकता सूची में सम्मिलित है। इसके लिए सरकार ने एंटी रोमियो हेल्पलाइन 181, महिला पावर लाइन 1090 को क्रियाशील रखा है। किसी के द्वारा छेड़छाड़, अश्लील हरकत, आपत्तिजनक टिप्पणी, फाोन पर जबरदस्ती कॉल करने, अश्लील या अनावश्यक सन्देश भेजने पर महिलाएं या छात्राएं किसी भी समय उक्त नम्बरों पर फोन कर समस्या के संबंध में बेझिझक बता सकती हैं। उक्त नंबरों पर कॉल करने के बाद महिला अधिकारी ही बात करेंगी, जिनसे आप किसी भी तरह की समस्या को बेझिझक बता सकती हैं। सूचना देने वाली पीड़िता चाहती है कि उसका नाम सार्वजनिक हों तो गोपनीय रखा जाएगा। चौकी इंचार्ज मो. अरशाद खां और प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश यादव ने भी छात्राओं को सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी। महुली कस्बे में संचालित आदर्श इंटर कालेज एवं पोलवा स्थित राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं आत्म सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। विण्ढमगंज थानाध्यक्ष आरके यादव ने महिला हिंसा रोकने के लिए चलाई जा रही पुलिस की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रवन्धक महबूब आलम, प्रधानाचार्य राधेश्याम शर्मा, धर्मेन्द्र मिश्रा, कृष्ण मुरारी, आलोक तिवारी, अरमान बाबू, हृदय नारायण आदि मौजूद रहे। उधर कोन संवादाता के मुताबिक: महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कोन थानाध्यक्ष गोपालजी यादव ने सुग्रीव साहू रामनरेश गुप्त महाविद्यालय महिउद्दीनपुर एवं विशाल इंलिश एकेडमी स्कूल कोन के छात्राओं को महिला सुरक्षा का टिप्स देकर उन्हें जागरूक किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि टोल फ्री नंबरों पर कॉल करना पूर्णत: नि:शुल्क है। पुलिस महिलाओं, बालिकाओं के मान सम्मान कीे रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। विद्यालय प्रंबधक लक्ष्मी जायसवाल, शिवानन्द गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ओबरा। सेक्टर आठ स्थित माडर्न कान्वेंट स्कूल में शनिवार को महिला सुरक्षा पर एक संगोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि ओबरा सीओ डॉ. केजी सिंह रहे। उन्होंने महिलाओं को किस प्रकार सुरक्षित रहना है तथा किन परिस्थितियों में पुलिस की सहायता की आवश्यकता है आदि पर विस्तृत जानकारियां विद्यालय के बच्चों को दिया। इस अवसर पर ओबरा आकाशवाणी के केंद्र निदेशक जीपी निराला व विद्यालय के प्रबंधक राजेश सिंह उपस्थित रहे। उनके समक्ष बच्चों ने अपने स्तर से विभिन्न प्रकार के सुरक्षा संबंधी प्रश्न पूछे। सीओ ने उनका समाधान बताया। विद्यालय के बच्चों ने लघु नाटिका दहेज पर आधारित व महिला उत्पीड़न पर प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचान अमलेंदु भट्टाचार्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजपुर। गुरुकुल विद्या मंदिर इंटर कालेज मे नारी सुरक्षा एवम् जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
शनिवार को जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को बताया कि अपनी सुरक्षा सम्मान के प्रति स्वयं आत्मरक्षा करना है । समूह में चले किसी भी समस्या को छिपाए नहीं। अपनों में शेयर जरूर करें। पुलिस को तत्काल 100 नम्बर एवं 1090 महिला हेल्प लाइन पर फोन कर सूचित करें। अवांछनीय तत्वों से हिम्मत से कम लें। महिला सुरक्षा सम्मान के प्रति तमाम टिप्स पुलिस व विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed