फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सीएचसी के निरीक्षण में चार डॉक्टर, तीन कर्मी अनुपस्थित

सीएचसी के निरीक्षण में चार डॉक्टर, तीन कर्मी अनुपस्थित

Sat, 22 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी के निरीक्षण में चार डॉक्टर, तीन कर्मी अनुपस्थित
सोनभद्र (घोरावल)। उपजिलाधिकारी शादाब असलम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय खरूआंव के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम खामियां पाई गईं। अस्पताल में चार डॉक्टर और तीन संविदा कर्मी अनुपस्थित रहे। विद्यालयों में गंदगी मिली। कस्तूरबा का आरओ खराब पाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम पहले सीएचसी पहुंचे। यहां दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, साफ-सफाई, उपस्थिति पंजिका की जांच की। परिसर में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उपस्थिति पंजिका की जांच की। चार डॉक्टर और तीन संविदा कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इनमें से तीन डॉक्टर शिवद्वार, लोहरतलिया व डोहरी पीएचसी से सीएचसी में अटैच किये गए थे लेकिन वे ज्वाइनिंग के बाद सीएचसी गए ही नहीं। एक्सरे टेक्नीशियन न होने के बारे में पत्राचार का निर्देश एसडीएम ने दिया। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय खरुआंव का निरीक्षण किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आरओ खराब मिला। बताया गया कि पर्याप्त पानी न मिलने से छात्राओं को विद्यालय भवन के बाहर हैंडपम्प पर नहाना पड़ता है। चौकियां टूटी पाई गई। खाना भी मीनू के अनुसार न मिलने की शिकायतें मिली। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम मिली। हैंडपंप भी ख़राब मिला। एसडीएम ने बताया कि जांच में जो खामियां मिली हैं, उसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed