{"_id":"5953f66c4f1c1b29228b46fd","slug":"151498674796-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली पत्नी के रहते रचाया दूसरी शादी, धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली पत्नी के रहते रचाया दूसरी शादी, धराया
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। मां ज्वालामुखी मंदिर पर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने की सूचना पर बुधवार की शाम पहुंची पुलिस ने दुल्हे के साथ उसके कई सगे संबंधियों और कन्या पक्ष के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पूछताछ में दूसरी शादी रचाने की भी पुष्टि हो गई। इसको लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस को बुधवार की शाम सूचना मिली कि सिंगरौली के लंगाडोल थाना क्षेत्र के धनगढ़ निवासी राजन प्रसादज्वालामुखी मंदिर परिसर में दूसरी शादी रचा रहा है। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई। शादी में शामिल होने पहुंचे कई लोग भाग निकले। जबकि आरोपी राजन प्रसाद एवं अन्य को पुलिस हिरासत में लेकर थाने चली आई। पुलिस के मुताबिक राजन की शादी चार वर्ष पूर्व पार्वती पुत्री रामअधार निवासी छतौली थाना माड़ा, सिंगरौली के साथ हुई थी। पहली पत्नी पार्वती का आरोप है कि वह उसे बराबर प्रताड़ित किया करता था और शादी तोड़ने के लिए दबाव भी बना रहा था। इसी बीच उसने चुपके से दूसरी युवती से शादी तय कर ली ।
उसने शादी रचानी शुरू की, तभी किसी ने पार्वती को सूचना दे दी। उसने सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती, वह दूसरी शादी रचा चुका था। इस पर पुलिस ने आरोपी के साथ ही उसके सगे संबंधी और कन्या पक्ष के भी कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पहली पत्नी पार्वती ने भी मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।