{"_id":"593ec8f71126f41f058b45c1","slug":"151497286903-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोन। थाना क्षेत्र के बागेसोती गांव में दामाद संग मिलकर छोटे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को रविवार की रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें बागेसोती बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। रविवार को दोनों का चालान कर दिया गया।
पुलिस ने हत्या के आरोपी पारिखा सिंह खरवार और उसके दामाद को मुखबिर से मिली सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चाकू भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों बागेसोती टेंपो स्टैंड से कहीं दूसरी जगह जाने की फिराक में थे। गौरतलब है कि बागेसोती गांव का रहने वाला बालेश्वर सिंह खरवार गांव में ही एक व्यक्ति के घर का खपड़ा छाने गया था।
तीन दिन पूर्व जब वह मजदूरी कर लौट रहा था, तब घर से करीब एक किमी दूर ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया था और चाकू से मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बालेश्वर के पुत्र विजय सिंह खरवार ने अपने बड़े पिता परिखा सिंह खरवार व उनके दामाद अजय सिंह खरवार के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। घटना के बाद से ही कोन पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाना शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन संबंधी विवाद को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी।