{"_id":"669802960d8176256d0bf29c","slug":"150-kg-ganja-being-brought-from-odisha-in-sonbhadra-two-arrested-goods-worth-50-lakh-rupees-recovered-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: ओडिशा से ला रहे थे 150 किलो गांजा, दो गिरफ्तार; 50 लाख का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: ओडिशा से ला रहे थे 150 किलो गांजा, दो गिरफ्तार; 50 लाख का माल बरामद
Wed, 17 Jul 2024 11:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:13 PM IST
सार
Sonbhadra News: पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने हिंदुआरी ढाबे के पास दबिश देकर बंगाल के नंबर की एक ट्रक को पकड़ा। तलाशी में ट्रक के अंदर तिरपाल के नीचे छिपाकर रखा 150 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मीडिया को देती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हिंदुआरी के पास से पुलिस ने डेढ़ सौ किलो गांजा बरामद किया है। ट्रक में लादकर यह गांजा ओडिशा से मिर्जापुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ट्रक चालक पंजाब के गुरुदासपुर निवासी टहल सिंह और मिर्जापुर के पड़री देवरी निवासी चंद्रेश उर्फ बब्बू यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह गांजा मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के तीता बरयां निवासी रामदश मालवीय और उसके पुत्र अभय मालवीय का है। उनके कहने पर वह ओडिशा गए थे।
विज्ञापन
वहां से 90 हजार रुपये किराए पर ट्रक लेकर गांजा मिर्जापुर ले जा रहे थे। एसपी ने बताया कि चालक समेत दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक समेत बरामद माल की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी रामस्वरुप वर्मा, सदर कोतवाल सत्येंद्र राय, सर्विलांस सेल के प्रभारी राजेश चौबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
