फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   15 percent purchase in 42 days, 8 percent purchase

Sonebhadra News: 42 दिन में 15 प्रतिशत, छह दिन में ही आठ प्रतिशत हो गई खरीद

Mon, 18 Dec 2023 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
15 percent purchase in 42 days, 8 percent purchase
साेनभद्र। मौसम साफ होने के बाद जिले के किसान धान की फसल तैयार करके क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इससे धान खरीद में तेजी आई है। बीते 42 दिनों में क्रय केंद्रों पर जहां लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 15 प्रतिशत ही धान खरीद हुई थी। वहीं एक सप्ताह में बढ़कर 23.01 फीसदी तक पहुंच गई है। धान खरीद के सापेक्ष 83 प्रतिशत किसानों का भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से जिले में एक लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। धान खरीद के लिए सात एजेंसियों के माध्यम से कुल 96 सरकारी क्रय केंद्र खोले गए हैं। एक सप्ताह पहले तक सिर्फ 94 समितियों पर ही धान खरीद शुरू हो सकी थी। डेढ़ माह बाद भी पीसीएफ की एक सहित दो क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें तो 12 दिसंबर तक जिले के 2027 किसानों से 15082 मीट्रिक टन ही धान खरीद हो सका था। बीते छह दिनों में 994 किसानों से धान खरीद हुआ। सोमवार तक 3021 किसानों से कुल 23013.840 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। किसानों को कुल 4694.82 लाख रुपये भुगतान करना था। इसमें से 3878.500 लाख रुपये किसानों को भुगतान कर दिया गया है। शेष 1143.56 लाख रुपये किसानों को भुगतान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान तौल कराने के लिए जुटी रही भीड़
राबर्ट्सगंज के मंडी समिति में खोले गए धान क्रय केंद्रों पर सोमवार को धान तौल कराने के लिए किसानों की लाइन लगी रही। किसान रामनिहोर व संजय पांडेय ने बताया कि बेमौसम बारिश के चलते धान तैयार नहीं हो सका था। मौसम साफ होने पर धान के फसल की कटाई, मड़ाई करके ला रहे हैं। अधिकांश केंद्रों पर किसानों की भीड़ देखी गई।

बारिश की वजह से धान की खेती पिछड़ गई थी, जिसके चलते किसान केंद्रों पर नहीं आ रहे थे। मौसम साफ होने पर किसान क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। धान खरीद का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। किसानों के धान का भुगतान 48 से 72 घंटे के अंदर किया जा रहा है। - अमित चौधरी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed