{"_id":"5c379597bdec22735d3f9ae9","slug":"15-nominations-in-the-wild-on-the-sand-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू साइट पर बवाल में 15 नामजद, 50 अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू साइट पर बवाल में 15 नामजद, 50 अज्ञात पर केस
Fri, 11 Jan 2019 12:27 AM IST
मनदीप श्रीवास्तव
sonbhadra news
sonbhadra news
Published by: मनदीप श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोन थानाक्षेत्र के बरहमोरी बालू साइट पर मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी के मामले में बुधवार की रात पुलिस ने 15 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में अब भी तनाव बना हुआ है। एहतियातन तीन प्लाटून पीएसी के साथ ही पुलिस मौके पर कैंप किए हुए है। गांव के अधिकांश लोग दहशत के चलते फरार हैं। वहीं ग्रामीणों को उकसाने वालों पर भी पुलिस नजर रख रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
कोन थानाक्षेत्र के रोगही गांव के पास मंगलवार की रात और बुधवार को सुबह साइट संचालक के कारिदों के बीच मारपीट के बाद बवाल हो गया था। बालू साइट के ऑफिस पर पथराव और आठ वाहनों में आग लगा दी गई थी। बालू साइट पर काम कर रहे कुछ मजदूरों ने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। बवाल और मारपीट में नौ लोगों को चोट आई थी। इनमें से सात बालू साइट के कर्मी जबकि दो ग्रामीण शामिल थे। घटना के बाद प्रवीण कुमार फर्म के साइट इंचार्ज रुकमानंद सिंह पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में लिखा था कि मंगलवार की रात में पांच लोग ऑफिस पर आए थे। वह लोग डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगे। उनका कहना था कि अगर काम करना है तो रुपये देना होगा। उन लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर और थाना प्रभारी को दी। थोड़ी देर में कोन थाने से पुलिस आई तो वह लोग जा चुके थे। बुधवार की सुबह 40 से 50 की संख्या में बालू साइट पर आकर लोग गाली गलौज करते हुए हाथापाई पर उतर आये। कुछ लोग फायर करने लगे। एक गोली अमन प्रताप के पैर में लगी । इस दौरान गाड़ियों में गमछा जलाकर आग लगा दिए। जाते समय दो झोले में रखे नौ लाख रुपये रखे लूट लिए। पुलिस ने इस मामले में विनय, संजय पासवान, छप्पन चेरो, मनोज, धर्मेंद्र मल्लाह, मिथलेस, सतीश, सुरेश निषाद, चंद्रशेखर जायसवाल, सुनील, मोती लाल गोड़, अशोक कन्नौजिया, मन्नू चौबे, रितेश जायसवाल सहित 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ बलवा, आगजनी, हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुरूआती दौर में फोर्स कम होने के नाते भीड़ नियंत्रित कर पाना तीन लोगों के वश की बात नहीं थी।