फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   15 days after grandfather's death, grandson hanged himself

दादा की मौत के 15 दिनों बाद पोते ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 19 Oct 2021 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
15 days after grandfather's death, grandson hanged himself
करमा थाना क्षेत्र के ऐलाही गांव में सोमवार की रात युवक ने बिजली के टावर के सहारे फंदे ले लटक कर आत्महत्या कर ली। पंद्रह दिन पहले उसके दादा की भी मौत हुई थी। इसके बाद से ही वह तनाव में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ऐलाही गांव निवासी रामजग यादव का पुत्र दिलीप (20) सोमवार की रात खाना खाकर घर से निकला। इसके बाद वह घर नहीं आया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर खड़े बिजली के टावर में गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतारकर पुलिस ने छानबीन की। पिता रामजग के मुताबिक चार अक्तूबर को दादा रामदेव यादव का निधन हो गया था। रविवार को त्रयोदशाह कार्यक्रम था। इसके दूसरे दिन ही दिलीप सोमवार की रात अचानक घर से निकल गया था। दिलीप की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। करमा थाने के एसआई विनोद कुमार यादव ने बताया कि पिता ने तहरीर दी है। आत्महत्या का मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed