फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   इंदिरा गांधी के इमरजेंसी से ज्यादा खतरनाक है मोदी राज

इंदिरा गांधी के इमरजेंसी से ज्यादा खतरनाक है मोदी राज

Sun, 02 Dec 2018 12:07 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी के इमरजेंसी से ज्यादा खतरनाक है मोदी राज
सोनभद्र/रामगढ। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी चिंतक कमल मोरारका ने कहा है कि इंदिरा गांधी के इमरजेंसी से ज्यादा खतरनाक स्थिति में देश मोदी राज में है। देश को सिर्फ डेढ़ आदमी चला रहे हैं। एक मोदी और आधा अमित शाह। देश को आपातकाल से दूर करने की जरूरत है और इसके लिए सभी को एक होना होगा। कमल मोरारका शनिवार को बकवार गांव में समाजवादी प्रताप नारायण सिंह की स्मृति में समाजवाद पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि मोरारका ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। गरीबों की कोई बात नही करता। सारे लोग डरे हुए हैं। इंदिराजी के आपातकाल से तो भगवान ने बचा लिया, लेकिन मोदी के आपातकाल से बचने के लिए समाजवादियों को एकजुट होना पड़ेगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. राममनोहर लोहिया के निजी सचिव रहे सतीश अग्रवाल ने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या का हल निकालते हुऐ लोहिय जी ने जाति तोड़ो सम्मेलन किया था, जो आज देश की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख चोपन राजनारायण सिंह ने स्व. प्रताप नारायण को सच्चा समाजवादी बताया। डॉ. गोपाल सिंह ने समाजवाद की महत्ता को संविधान में उल्लिखित होने की बात कही। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने सबको बराबरी और समानता की विचारधारा केवल समाजवाद में होने की बात कही। इससे पूर्व चंद्रगुप्त इंटरमीडिएट कालेज की छात्राओं ने मुख्य अतिथि का गीत के जरिए स्वागत किया। स्व. प्रताप नारायण के सहयोगी रामधनी मौर्या, लालमनी यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह से जुड़े संस्मरणों को बताया। गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्याकार अजय शेखर ने किया। यहां नर्मदेश्वर देव पांडेय, कृपाशंकर दुबे, वेदमणि शुक्ला, सुमंत सिंह मौर्य, अविनाश शुक्ला, कमलेश ओझा, सुनील मिश्रा, राधेश्याम सिंघानियां, अवधेश पांडेय, भगवानदास गुप्ता, नरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, विजयेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed