{"_id":"5c02ce4dbdec2241852c4fc1","slug":"141543687757-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठा शपथ पत्र देकर कइयों ने हथिया लिए पीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठा शपथ पत्र देकर कइयों ने हथिया लिए पीएम आवास
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कांशीराम शहरी आवास पाने वाले कई लाभार्थियों ने आवास न होने का झूठा शपथ पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास आवंटित करा लिया है। मामला संज्ञान में आने पर नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना निदेशक वीके निगम ने जांच शुरू कर दिया है। निदेशक ने कहा कि जांच के दौरान जिनके ऊपर झूठा शपथ पत्र देने आरोप सही मिलेगा उनके खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। उधर जांच शुरू होने की भनक लगते ही झूठा शपथ पत्र देने वालों में खलबली मच गई है।
बताते चले कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में निवास करने वाले ऐसे सभी गरीबों को आवास देने का निर्देश दिया है जिनके पास मकान नहीं है और उनकी वार्षिक आय तीन लाख से कम है। जिले की इकलौता नगर पालिका राबट्र्सगंज, नगर पंचायत चोपन, घोरावल, चुर्क-गुर्मा, ओबरा, पिपरी, रेणुकूट और दुद्धी में अभी तक पीएम आवास योजना के तहत करीब छह हजार लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें से करीब 2416 आवेदनकर्ताओं को आवास आवांटित भी किया जा चुका है। प्रत्येक लाभार्थी को आवास के लिए तीन किश्तों में ढाई लाख रुपये दिया जाना है। लाभार्थी को प्रथम किश्त के रूप में 50 हजार, द्वितीय किश्त डेढ़ लाख और तृतीय किश्त के रूप में 50 हजार रुपये मिलेगा। सूत्रों की मानें तो कई ऐसे महिला-पुरूष ने झूठा शपथ देकर पीएम आवास ले लिया है जिनके पति या पत्नी के नाम से कांशीराम शहरी आवास आवांटित किया जा चुका है। इस संबंध में नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना निदेशक वीके निगम ने कहा कि राबर्ट्सगंज और घोरावल के कुछ लोगों द्वारा आवास न होने का झूठा शपथ पत्र देकर आवास लेने की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। कहा कि आरोप सही मिलने पर संबंधितों का आवास निरस्त कर उनसे धन की रिकवरी कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।