फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ग्रामीण करेंगे विरोध प्रदर्शन

ग्रामीण करेंगे विरोध प्रदर्शन

Sun, 18 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण करेंगे विरोध प्रदर्शन
बीजपुर। पुनर्वास प्रथम के ग्रामीणों ने रविवार को मां दुधिया मंदिर प्रांगण में बैठक कर बालू की ट्रकों के आवागमन से हो रही समस्याओं को लेकर 25 नवंबर को विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण सड़कों पर बेतहाशा दौड़ रही ओवर लोड बालू के ट्रकों से रहवासी ध्वनि व वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री व अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख मामले पर हस्तक्षेप की गुहार लगाई थी। शासन प्रशासन स्तर पर कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों का धैर्य जबाब देने लगा है। जिसके क्रम में रविवार को बैठक कर अंजनी गुप्ता की अध्यक्षता रणनीति बनाई। पुनर्वास प्रथम ग्रामीण रास्ते से सैकड़ों ट्रकों का आवागमन दिन प्रतिदिन हो रहा है, जिससे क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को ध्वनि व वायु प्रदूषण की समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है साथ ही आये दिन इन ट्रकों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे ग्रामीण विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य हो गये है।। इससे पहले शासन-प्रशासन को कई बार पत्र लिख कर समस्या समाधान कराने की मांग की गई लेकिन किसी जिम्मेदार ने इस समस्या को गम्भीरता नहीं लिया। मजबूरन जलालत झेल रहे ग्रामीण सड़क पर उतर कर विरोध प्रर्दशन करने के लिए मन बना चुके है। इस अवसर पर केदार यादव जिला पंचायत सदस्य, जितेंन्द्र पाल, मेवा लाल, सुदर्शन पाल, कन्हैया यादव, शिवधारी गुप्ता, काशी गुप्ता, योगेंद्र चौबे, सहित तमाम ग्रामीण बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed