{"_id":"5bdf38f8bdec225d4c0a94d4","slug":"141541355768-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में रविवार को सुबह करीब 11 बजे धान की कटाई को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान चले लाठी-डंडे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
रविवार की सुबह चैनपुर निवासी द्वारिका प्रसाद यादव (55), सुनील कुमार (18), सेवरी देवी (52) अपने खेत में धान की फसल को काटने के लिए गए थे। जैसे ही उन्होंने धान काटना शुरू किया, वहां राजपाल पुत्र भोरिक यादव व रामनरेश पहुंच गए। वहां उनका धान काटने वालों से विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडा चलना शुरू हो गया। मारपीट की इस घटना में द्वारिका, उनकी पत्नी सेवरी तथा पुत्र सुनील को गंभीर चोटें आयीं हैं। सेवरी देवी की हालत गंभीर है। दूसरे पक्ष से राजपाल और रामनरेश को भी चोट आई हैं। घटना की सूचना तत्काल सौ नंबर डायल पुलिस को दी गई। इस पर सौ नंबर के अलावा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सेवरी देवी की हालत बिगड़ती देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित ने बताया कि द्वारिका और सुनील को भी गंभीर चोटें आई हैं, उनका उपचार जारी है।