{"_id":"5bdc915bbdec2269871eea36","slug":"141541181787-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेम्पो से गिरकर दबी छात्रा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेम्पो से गिरकर दबी छात्रा, मौत
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के सिलखोरा गांव में मिर्जापुर-शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह छात्रा रेनू (15) पुत्री तेज प्रताप की टैंपो से गिरने से मौत हो गई। वह टैंपो में किनारे हत्था पकड़कर बैठी थी। हत्था टूटने से वह नीचे गिर गई और उसी टेम्पो से दब गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने करीब पौने नौ बजे चक्काजाम कर दिया। एएसपी अरूण दीक्षित के आश्वासन पर करीब पौने 12 बजे चक्काजाम खत्म हुआ।
केेकराही की रहने वाली रेनू पुत्री तेज प्रताप पांपी गांव में स्थित विंध्यवासिनी इंटर कालेज की छात्रा थी। शुक्रवार की सुबह वह अपने घर से निकली और केकराही बाजार में पहुंचकर विद्यालय जाने के लिए टैंपो पर बैठी। टैंपो पर करीब 12 लोग सवार थे। टैंपो जैसे ही चंद कदम दूर पहुंची अचानक रेनू उस पर गिर गई और उसी टैंपो के नीचे आकर दब गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही छात्रा के परिवार वालों के साथ ही आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। यहां लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मिर्जापुर-शक्तिनगर मार्ग पर करीब पौने नौ बजे चक्काजाम कर दिया। सूचना पर मौके पर एसडीएम सदर शादाब असलम, सीओ विवेकानंद तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे। वहां ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग उठाई और डीएम को बुलाने पर अड़ गए। जब अपर पुलिस अधीक्षक अरुण दीक्षित मौके पर पहुंचे तो उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर करीब पौने 12 बजे जाम समाप्त कराया। एएसपी ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।