फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दुद्धी को जिला बनाने के लिए हुंकार

दुद्धी को जिला बनाने के लिए हुंकार

Sun, 09 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाने के लिए हुंकार
बीजपुर । म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत नेमना के भंटा बारी में रविवार को दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में हुई सभा में वक्ताओं ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्य संयोजक एवं आदिवासी नेता डा. रामप्रसाद गौंड़ ने दुद्धी को जिला बनाने की पुरजोर मांग की। अध्यक्षता कर रहे विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि जब तक सरकार दुद्धी को जिला नहीं बनाती, तब तक जगह-जगह आंदोलन चलता रहेगा। कहा कि पूर्व की सरकारों ने वादा किया था कि दुद्धी को जिला बनाकर सोनभद्र के अंतिम छोर तक विकास की किरण पहुंचायी जाएगी। लेकिन स्थानीय लोगों को जिले की सौगात नहीं मिली। विधायक ने लोगों से अपील की कि जब तक दुद्धी को जिला नहीं बना दिया जाता, आंदोलन जारी रखें। इस दौरान प्रभु सिंह कुशवाहा, दिनेश प्रसाद अग्रहरि, गेना प्रसाद घसिया, प्रेमचंद यादव, केदार यादव, राजनारायण, धीरेंद्र जायसवाल ने भी दुद्धी को जिला बनाने का समर्थन किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदय केदार यादव, प्रधान सीताराम, राजेंद्र प्रसाद, श्रीराम, जगरनाथ, मेवालाल, रामाज्ञा सिंह, भागीरथी समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed