{"_id":"5af9c9894f1c1bdc408b54e1","slug":"141526319497-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुलडोमरी के गहिजरिया से खजुरा के बीच चार किमी गड्ढे व सोलिंग में तब्दील सड़क को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। जर्जर सड़क पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को चेताया। कहा कि जल्द सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ्
क्षेत्र पंचायत सदस्य लोझरा जय कुमार ने कहा कि अनपरा से जुगैल व ओबरा को जोड़ने वाला यह मार्ग भाट क्षेत्र से होकर गुजरता है। इस मार्ग का चार किमी हिस्सा वन विभाग की तरफ से रोक के कारण नहीं बन सका। कई वर्ष बाद जब वन विभाग ने एनओसी जारी कर दी, निर्माण की फिक्र नहीं की जा रही है। जिसकी वजह से भाट क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र का विकास भी प्रभावित हो रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द संपर्क मार्ग के निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर विनोद कुमार, मनोज कुमार, राजकुमार, श्यामसुंदर, राजेश, मोतीलाल, पारसनाथ व रामलाल आदि मौजूद रहे।