फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सपा कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया को किया याद

सपा कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया को किया याद

Mon, 22 Jan 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया को किया याद
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित जिला कार्यालय पर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र को पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया। कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया के मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि छोटे लोहिया सपा के वरिष्ठ संस्थापक नेता रहे हैं। वे बहस में जमकर रूचि लेते थे, सार्थक बहस छेड़ने के बाद उन्हें खाने-पीने की भी सुधि नहीं रहती थी। उनकी खासियत थी कि वे गंभीर विषय को भी रोचक एवं सहज बना देते थे। राम आसरे भारती एवं हिदायत उल्ला खां ने कहा कि छोटे लोहिया में सूनी आंखों में सपनों को जगाने की अद्भुत क्षमता थी। गरीबों एवं कमजोर वर्ग के प्रति हमेशा उनके मन में पीड़ा रहती थी। वे अक्सर कहते थे कि गरीबों के आंसू पोंछना ही सच्चा समाजवादी है। इसके पूर्व सपा कार्यालय पर स्थित छोटे लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अपिर्त किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय यादव एवं संचालन हिदायत उल्ला खां ने किया। इस मौके पर अनिल यादव, राम प्यारे सिंह पटेल, मन्नू पांडेय, लालव्रत यादव, कामरान खां, त्रिपुरारी गोंड़, नितिश पांडेय, विमलेश पाठक, जाबेद कुरैशी, राजेश यादव, आनंद, विकास चौबे, राजेश गोंड़, अमीष पांडेय, बृजेश कुमार, अभिषेक सोनी, इसहाक खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिवस 24 को
सोनभद्र(ब्यूरो)। सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिवस 24 जनवरी को सुबह 11 बजे राबर्ट्सगंज स्थित जिला कार्यालय पर मनाया जाएगा। इसमें सभी पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य आदि की सहभागिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed