फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फूल सा चेहरा जलवा मुहम्मद का, खुदा के बाद......

फूल सा चेहरा जलवा मुहम्मद का, खुदा के बाद......

Sun, 31 Dec 2017 11:57 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
फूल सा चेहरा जलवा मुहम्मद का, खुदा के बाद......
ब्लॉक क्षेत्र के बड़होर गांव में शनिवार की रात जश्न-ए-गौश-उलवरा के प्रोग्राम में शनिवार की समूची रात मजहबी कौव्वाली का श्रोताओं ने लुत्फ उठाया। एक से बढ़कर एक कौव्वाली की प्रस्तुति कर कौव्वालों ने बाहवाही लुटी। कौव्वाल कलीम वारसी ने अपनी कौव्वाली प्रस्तुत किया, जिसके बोल थे फूल सा चेहरा जलवा मुहम्मद का, खुदा के बाद जो है रूतबा मुहम्मद का। इस पर खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख कासिम हुसैन के सौजन्य से आयोजित जश्न-ए-गौश-उलवरा कार्यक्रम मेे हिंदुस्तान के मशहूर कौव्वाल इस्तियाक अहमद ने अपनी कौव्वाली प्रस्तुत किया, जिसके बोल थे मेरे सनम का जलवा हर शय में चारसू है। तन्हा मैं कैसे हूं, तुझे दुई की बू है। कौव्वाली प्रस्तुत कर खुब तालियां बटोरी। इसके बाद कहा बुलबुला जोशे तलातुम से मिट जाता है, खुद मिटाना है वो दरिया मे मिल जाता है। इसके बाद कौव्वाल निजाम साबान नूरी ने पेश किया। एहसास अलम जोर सितम छोड़ दिया है। फिर प्रस्तुत किया ऐ राज मार्फत है, हक का फैसला है। मैं आईना हूं तू मेरा आईना है, तू ही रसूल है मेरा तू ही मेरा खुदा है। कौव्वाली प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। इसके पहले कुरआन ख्वानी तथा फातेहा लंगर आम चला। मिलाद शरीफ एवं मुशायरा बाद महफिलें समा कौव्वाली का प्रोग्राम हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश से भारी संख्या में लोग शरीक हुए। इस मौके पर वाजीद हुसैन, साजिद हुसैन, अनवर हुसैन, अशफाक, इकरार, इबरार, अमरदेव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed