फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सरकार की आमद मरहब्बा की गूंजी सदाएं

सरकार की आमद मरहब्बा की गूंजी सदाएं

Sat, 02 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
सरकार की आमद मरहब्बा की गूंजी सदाएं
सरकार की आमद मरहबा की सदाएं गूंजी
विज्ञापन



सोनभद्र। जनपद में जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी शनिवार को अकीदत और एहतराम से मनाया गया। जगह-जगह जुलूस निकाला गया। इस दौरान सरकार की आमद मरहब्बा के नारों से सदा गूंज उठीं। रात में मस्जिदों, मजारों को रोशन किया गया। लोगों ने अपने घरों को भी झालर, बत्ती, झंडों और गुब्बारों से सजा रखा था। जगह-जगह तकरीर भी हुई।
हजरत मोहम्मद (स.) का यौम ए पैदाइश की खुशी मनाई गई। इस मौके पर राबर्ट्सगंज बाजार, सभी मस्जिदों को झालर आदि से सजाया गया। नगर में जुलूस निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह पानी, शर्बत आदि के इंतजाम किये गए थे। यहां जुलूस में अंजुमन इस्लामियां कमेटी के सदर मुश्ताक खां, पूर्व सदर हाजी मुस्तफा अंसारी, एजाज अहमद कादरी, हिदायत उल्ला खां, रोशन खां, फरीद खां, अजहर खां उरमौरा गांव में भी बारावफात पर मौलाना मजहरूल हक के अगुवाई में मस्जिद के पास से जुलूस निकाला गया। यहां भी तमाम लोग मौजूद रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नवी का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। इस दौरान मुस्लिमों ने हिंदू भाइयों को गुलाब का फूल देकर पर्व की बधाई दी। जामा मस्जिद के पास मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ। यहां हजरत नसीरे मिल्लत, मौलाना हाफिज तौहीद, मौलाना नजीर, उस्मान, अयूब खां, इब्राहिम खां, कल्लन खां, रिजवान, कलीमुल्लाह, रिजवान, मुख्तार अंसारी, राजाबाबू मौजूद रहे। सलखन प्रतिनिधि के अनुसार सलखन में बारावफात पर मजलिस हुई। यहां मौलाना जावेद अहमद, मजनू शाह समेत अन्य मौजूद रहे। गुर्मा में भी जुलूस निकला। गाजेबाजे के साथ ऊंट पर सवार होकर मुस्लिम भाई जुलूस निकाले। फुजैल अहमद, अफसर अहमद, आलम, कासिम खां, सलाउद्दीन मौजूद रहे। गुर्मा में निकले जुलूस में नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष गीता देवी, ओमप्रकाश यादव, अमित सिंह, हाजी एजाज अहमद, हाजी मंसूर खां, महबूब खां मौजूद रहे। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के जामा मस्जिद से सुबह नौ बजे जुलूस निकाला गया। जुलूस कई क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को इस्लामिया हाईस्कूल से बारावफात का जुलूस निकाला गया। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर जुलूस गुजरा। इस दौरान इनामुल हक अंसारी, बरकत अली, मुहम्मद सौदागर, मुहम्मद अशरफ, राजकुमार, सूरज प्रसाद, सखावत अली, मुहम्मद नईम, मुनीम मौजूद रहे। रेणुकूट प्रतिनिधि के अनुसार नगर में शनिवार को मोहम्मद पैगंबर के जन्मदिन पर इस्लामिया कमेटी के नेतृत्व में जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। यहां शिवप्रताप सिंह, फकीर अली, मोहम्मद अल्ताफ, पीर मोहम्मद, लियाकत अली, जलालुद्दीन, शौकत अली मौजूद रहे। ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार जश्न-ए- ईद मिलादुन्ननबी शनिवार को जामा मस्जिद के इमाम हाफिज कारी मौलाना मोहम्मद असलम के अगुआई में वीआईपी रोड स्थित जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। इस दौरान पैगम्बर मोहम्मद सल्ललाहो अलैहे वस्ल्लम की शान में नाते पाक पढ़ी गई। इस मौके पर मोहम्मद असलम, हाजी जलालुद्दीन खां, सदर याकूब अख्तर, मोहम्मद फरीद, इकबाल अहमद, हाजी मंजूर हसन, असरफ अली, हाजी यासीन, इरशाद अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन

जश्ने ए ईद मिलादुन्ननबी के अवसर पर शनिवार को विष्व में इंसानियत का पैगाम देने वाले मोहम्मद सल्ललाहो अलैहे वसल्ल के जन्म दिवस पर इंतजामिया कमेटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय परियोजना चिकित्सालय में आयोजित शिविर में 26 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जामा मस्जिद के इमाम हाफिज कारी मोहम्मद असलम, इंतजामिया कमेटी के सरपरस्त हाजी जलालुद्दीन खां, सदर याकूब अख्तर, सेक्रेट्री मोहम्मद फरीद, इकबाल अहमद, हाजी मंजूर हसन ज्वाइंट सेक्रेट्री, असरफ अली नायब सदर, हाजी यासीन नायब सदर, इरशाद अहमद नायब सेक्रेट्री, महताब आलम, शमषेर, अब्दुल कादीर जिलानी आदि के अलावा जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रकाश चंद्र, चिकित्साधिकारी डा. राहुल, अखिलेश कुमार, सुनील प्रकाश मौजूद रहे। वहीं एचडीएफसी बैंक द्वारा भी रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें तीन बैंक कर्मियों ने रक्तदान दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शाखा प्रबंधक अतुल कुमार, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपरा संवाददाता के अनुसार ऊर्जांचल में शनिवार को बारावफात धूमधाम से मनाया गया। अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर आदि स्थानों पर नगाड़े के साथ जुलूस निकाला गया और ईद मीलादुन नबी की मुबारक दी गई।

अनपरा के नूरिया मुहल्ले से निकला जुलूस अनपरा बाजार, वेंकट मोड़, रेणुसागर कालोनी, कोलगेट, ककरी कालोनी, बीना रोड, औड़ी मोड़, काशी मोड़ व अनपरा कालोनी होते हुए नूरिया मुहल्ले में सभा के रूप में तब्दील हो गया। पैगंबर हजरत मुहम्मद के सम्मान में रास्ते में कलाम पढ़ी गई। बीच-बीच में अकीदतमंद लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को नास्ता व चाय भी कराया। इस दौरान सुरक्षा के माकूल इंतजाम रहे। इस मौके पर अंजुमन हुसैनी कमेटी के सरपरस्त सुल्तान शहरयार खान, जुल्फिकार अली, अय्यूब खान, दाउद खान, शाहजाद अली, शमशाद खान, आजाद अली, कारी जमाल आदि मौजूद रहे। बीजपुर में भी बारवफात का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। बाजार व नगर में भ्रमण के बाद जुलूस संपन्न हुआ। इस मौके पर सलीम, शौकत, गयसुद्दीन, मंसूर समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed