फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वृक्ष धरा की अमूल्य धरोहर, सहेजन की जरूरत

वृक्ष धरा की अमूल्य धरोहर, सहेजन की जरूरत

Sat, 22 Jul 2017 11:38 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
वृक्ष धरा की अमूल्य धरोहर, सहेजन की जरूरत
सोनभद्र/डाला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के सदर विधायक भूपेश चौबे ने राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज में, ओबरा विधायक संजीव गोड़ ने चोपन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बारी में पौधरोपण किया। शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने भी बीस फलदार एंव छायादार पौधे लगाए। राजा शारदा महेश इंटर कालेज में भी पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। नगर पालिका चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि पौधरोपण से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौरान प्रधानाचार्य उषा सिंह, बिंदू जायसवाल, विमलेश पटेल, संजय जायसवाल, प्रकाश केशरी, कमलेश चौबे, रजनीश रघुवंशी, बलराम सोनी, गौरव शुक्ला मौजूद रहे। उधर आरएसएम में शिक्षक कृष्णकांत तिवारी, लिपिक अजीत रावत, अभिषेक गुप्ता ने पौधरोपण किया। प्राथमिक विद्यालय ओरगाई में शिक्षक रामचंद्र, इंदू सिंह, मंतोष कुमार यादव, सोनी, सुमन ने पौधरोपण किया। डाला में पौधरोपण के बाद विधायक संजीव गोड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल सदैव मानवता की सेवा में तत्पर रहे।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि वृक्ष धरा की अमूल्य धरोहर है। इसको सहेजने की जिम्मेदारी हम सब की है। विधायक ने प्राथमिक विद्यालय चोपन बैरियर पर भी पौधरोपण किया। इस दौरान बीईओ उदयचंद राय, प्रदीप अग्रवाल, राजेश अग्रहरि, यादवेंद्र द्विवेदी, राजन जैसवाल, प्रधानाध्यापिका रत्ना चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed