{"_id":"5f1a920c8ebc3e63865e34cc","slug":"14-more-reports-including-two-health-workers-reported-corona-positive-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत 36 और की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 389","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत 36 और की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 389
Fri, 24 Jul 2020 07:03 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 24 Jul 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के बहुअरा पीएचसी पर तैनात दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत 36 और लोगों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को कोरोना पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब संक्रमितों की संख्या 389 हो गई। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की। उन्होंने बताया कि 32 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। एक्टिव मामले 125 हो गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ के मुताबिक, अब तक 11532 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 11,189 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें 389 पाजिटिव और 10,800 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 343 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिन लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार को पाजिटिव आई है, उनके आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर बैरिकेडिंग कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज भी कराने के लिए कहा गया है। एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील करा दिया गया है। संबंधित इलाकों में बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है। संबंधित क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन