{"_id":"5c8a93f8bdec22143a67e0de","slug":"131552585720-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब दो किशोरियों बरामद, परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब दो किशोरियों बरामद, परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायब दो किशोरियां बरामद, परिजनों को सौंपा
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा इलाके से बीते एक मार्च से गायब दो किशोरियों को पुलिस ने बुधवार की शाम बरामद कर लिया। बहला-फुसलाकर भगा कर ले गए दोनों युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पिपरी थाना क्षेत्र की रहने वाली दो किशोरियां बीते एक मार्च को घर से गायब हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर किशोरियों की तलाश में जुट गई। बुधवार की शाम को मुखबिर से सूचना मिली की वे रोडवेज बस से रेणुकूट की ओर आ रही हैं। चौकी पुलिस ने अपने हमराहियों के साथ खाड़पाथर गांव में बाबू राम सिंह महाविद्यालय के समीप वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर रोडवेज बस से किशोरियों को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस बारे में पिपरी थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों की सूचना पर दो युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।