फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बिजली कर्मिंयों ने किया कार्य बहिष्कार

बिजली कर्मिंयों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 08 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मिंयों ने किया कार्य बहिष्कार
ओबरा/अनपरा। बिजली निगमों का एकीकरण करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने समेत अन्य मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को ओबरा और अनपरा स्थित बिजली उत्पादन इकाइयों के कर्मियों ने भी कार्य बहिष्कार कर आवाज बुलंद की। ओबरा में अभियंता संघ के बीएन सिंह, अदालत वर्मा, हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के हरदेव तिवारी, सतीश कुमार, बिजली कर्मचारी संघ के अजय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, प्राविधिक कमज्चारी संघ के दिनेश यादव, राजाराम, बिजली मजदूर संगठन के उमेशचंद्र, यूपी बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के लालचंद ने कहा कि केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के पत्र में इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल को वापस लेने का कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया गया है। बिजली निगमों के एकीकरण, पुरानी पेंशन बहाली और संविदाकर्मियों के नियमतीकरण के बारे में विद्युत मंत्रालय ने कुछ भी नहीं कहा है। वक्ताओं ने कहा कि अगर कोई फाल्ट आता है तो उसे 48 घंटे बाद ही दूर किया जाएगा। इस दौरान इं. आरके गुप्ता, इं. एमएल पांडेय, इं. अवधेश सिंह, इं. राजीव कुमार, इं. सिद्धार्थ सिंह, नरसिंह त्रिपाठी, योगेंद्र दूबे, इंद्रजीत सिंह, मनोज सिंह, लालता प्रसाद, अतुल यादव, मुनिंदर यादव, मनोज पांडेय, संदीप, लालता प्रसाद, चंद्रकांत, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विजय शंकर तिवारी व संचालन सुनील पवार ने किया। वहीं, अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर संयुक्त संघर्ष समिति ने आम सभा कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अभियंता संघ के सहायक सचिव मणींद्र नाथ, क्षेत्रीय सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, सचिव अजान बाबू, श्रीकांत, विद्युत मजदूर पंचायत के अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, सचिव विवेक कुमार सिंह, ताप विद्युत मजदूर संघ अध्यक्ष शारदा प्रसाद, सचिव ओम व्रत सिंह, प्राविधिकी कर्मचारी संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष चन्द्र अग्रवाल, सचिव डी एन भगत, हाईड्रो इम्प्लाईज यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed