फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   निकली पर्यावरण बचाओ रैली, लोगों ने लगाये नारे

निकली पर्यावरण बचाओ रैली, लोगों ने लगाये नारे

Sun, 04 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
निकली पर्यावरण बचाओ रैली, लोगों ने लगाये नारे
दुद्धी (सोनभद्र)। पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में रविवार की दोपहर में पर्यावरण बचाओ जनजागरण यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं समेत तमाम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पर्यावरण जनजागरण यात्रा को तहसील परिसर से मुख्य अतिथि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग पर्यावरण संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लिए हुए थे।
विज्ञापन

जुलूस पथ संचलन कर बाजार होते हुए दुद्धी डीआर पैलेस के पास पहुंचा। वहां से बाइक व वाहन जुलूस के साथ लोग गड़दरवा पंचायत भवन पहुंचे। इस दौरान लोग पर्यावरण बचाओ के नारे लगा रहे थे। जुलूस विधायक हरीराम चेरो के आवास पहुंचा, जहां उन्हें प्रधानमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। यहां विधायक ने कहा कि पर्यावरण के आंदोलन में वे लोगों के साथ हैं। वृक्ष हमारे साथी के रूप में हैं और इसे बचाना अत्यंत आवश्यक है। यहां के सक्रिय लकड़ी तस्करों व वन विभाग की निष्क्रियता का मुद्दा वे शीतकालीन सदन में उठायेंगे। अब किसी भी कीमत पर जिले में अवैध कटान नहीं होने देंगे। यदि सरकार मांग नहीं मानती है तो पर्यावरण बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सड़क पर बैठेंगे। यहां के कल कारखानों को एनजीटी के निर्देशों को मानना ही होगा। उन्होंने अपने घर पहुंचे पर्यावरण कार्यकर्ताओं का आभार जताया और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का वचन दिया। इस दौरान अवध नारायण यादव, जितेंद्र चंद्रवंशी, शिवशंकर यादव, चंद्रदेव पाल, कमलेश मोहन, आशा रावत, कौशल्या देवी, प्रभु सिंह कुशवाहा, प्रेमचंद्र यादव, दीपक जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अशर्फी लाल, मोतीलाल पटेल, हरिशंकर यादव, उदय लाल मौर्या, रामलोचन तिवारी, रुखसाना खानम, सरोजा देवी, तेतर देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed