{"_id":"5ba682bc867a5501a1764dae","slug":"131537639100-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ रोगियों को मिलेगा आवास, तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ रोगियों को मिलेगा आवास, तलाश शुरू
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र । जिले में आवास विहीन कुष्ठ रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। ग्राम्य विकास विभाग ऐसे लोगों को आवास मुहैया कराएगा। इसके लिए विभाग ने ऐसे रोगियों का चिह्नित करना शुरू कर दिया है। इसके लिए पंचायत सचिव गांव-गांव जाकर आवास विहीन कुष्ठ रोगियों की तलाश में जुट गए हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर इसकी सूची तैयार की जा रही है।
जिले भर में 637 ग्राम पंचायतों में 219 कुष्ठ रोगी हैं। शासन ने फैसला लिया है कि जिले भर में आवास विहीन सभी कुष्ठ रोगियों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में शामिल किया जाएगा। विभागीय अफसरों ने इसे अमल में लाना शुरू कर दिया है। इसके लिए गांव-गांव जाकर पंचायत सचिव को कुष्ठ रोगियों की तलाश के लिए निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कुष्ठ रोगियों की सूची ग्राम्य विकास विभाग को सौंप दी है। सूची मिलने के बाद कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करने में विभाग को आसानी हो गई है और जल्द ही लाभार्थियों की सूची भी तैयार कर ली जाएगी। इस संबंध में जिला मलेरिया अधिकारी डा. प्रेमनाथ ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सूची ग्राम्य विकास विभाग को पहले ही सौंप दी है। परियोजना निदेशक (पीडी) आरएस मौर्य ने बताया कि आवास विहीन कुष्ठ रोगियों को मुख्यमंत्री आवास योजना दिया जाएगा। ऐसे रोगियों की सभी ग्राम पंचायतों से सूची तैयार कर जल्द देने के लिए पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया है।