{"_id":"5b96b2d6867a557ed4316eb4","slug":"131536602838-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का सेवन न करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का सेवन न करने का लिया संकल्प
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा में शराब बंदी को लेकर ग्रामीणों ने नेक पहल की है। पंचायत भवन परिसर में सोमवार को हुई बैठक में शराब बनाने व पीने पर प्रतिबंध लगाने के लिए योजना बनाई गई। साथ ही लोगों ने शराब का सेवन न करने का संकल्प लिया।
समाजवादी पार्टी अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजनारायण भारती ने युवाओं से आह्वान किया कि जो भी युवा शराब के नशे की गिरफ्त में है, वे तत्काल नशे की लत को त्याग दें। उस पैसे को वह अपने परिवार में आवश्यक कार्यों के लिए खर्च करें। बच्चों के पठन पाठन पर खर्च करें ताकि आने वाली पीढ़ी मजबूत बन सके। भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख वंशीधर ने कहा कि नशा समाज में व्याप्त तमाम बुराइयों का जड़ है। नशे के कारण ही लोग चोरी, डकैती, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध कर बैठते हैं और बाद में पछतावा होता है। आज के परिवेश में शराब बनाने व बेचने वाले लोगों के प्रति लोगों का अच्छा नजरिया नहीं है। कचनरवा के प्रधान उदय यादव ने भी समाज के इस पहल को सराहनीय बताते हुए लोगों से शराब के लत को त्यागने की अपील की। इस मौके पर श्रीराम भारती, कुंज बिहारी, प्रतोष बौद्ध, चंद्रिका प्रसाद, मुरलीधर, रामलाल भारती, राजकुमार, सुदर्शन प्रसाद समेत तमाम लोगों ने शराब त्यागने का संकल्प भी लिया।