{"_id":"5b65f0064f1c1bb24b8b6d1c","slug":"131533407238-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग की लापरवाही से टूटी बलुई बंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग की लापरवाही से टूटी बलुई बंधी
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। इसके बल पर ही सांसद-विधायक बनते हैं। हमारी पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनें और समस्याओं का अधिकारियों से मिल कर हल कराने का कार्य करें।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग की लापरवाही से बलुई बंधी टूट गई है। इसके टूटने से कई गांवों के ग्रामीण तबाह हुए हैं। हुई क्षति की भरपाई जिला प्रशासन करें। अन्यथा पार्टी सड़क पर उतरने को बाध्य होगी। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रुबी प्रसाद और पूर्व विधायक रमेशचंद्र दूबे ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के गरीब परिवारों के जीवन यापन, आर्थिक और सामाजिक उन्नति के लिए पेशन योजन लागू की थी जिससे सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हुए थे लेकिन वर्तमान सरकार ने विकास की सभी योजनाओं को बंद कर दिया। बैठक में बूथ कमेटी की समीक्षा भी की गई। बैठक में राम निहोर यादव, मो सईद कुरैशी, वेदमणि शुक्ला, देवचरन सिंह यादव, डॉ. रामगोपाल सिंह, अनिल यादव, मंदाकिनी पांडेय, निधि पांडेय,रुक्साना खानम, डॉ.केडी सिंह,बाबूलाल यादव, हृदय नारायण गोंड़, बद्री पटेल, हिदायत उल्ला खां व कामरान खां आदि उपस्थित थे।