फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   युवक कांग्रेस ने पौधरोपण कर मनाया राहुल का जन्मदिन

युवक कांग्रेस ने पौधरोपण कर मनाया राहुल का जन्मदिन

Tue, 19 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
युवक कांग्रेस ने पौधरोपण कर मनाया राहुल का जन्मदिन
दुद्धी। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मंगलवार को मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवाजी तालाब के पास पौधरोपण किया। नगर के प्राचीन मराठा तालाब परिसर में गोष्ठी हुई जिसमें राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा हुई। यहां संगठन के लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि राहुल गांधी देश में युवाओं के नेता हैं। उनका जीवन बहुत ही साधारण व संघर्षशील है। वे सादगी पसंद नेता हैं। उन्होंने जिस तरह विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस की कमान संभाली वह अद्वितीय है। राहुल गांधी जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हैं। इस उदाहरण केशव यादव हैं, जिन्हें युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। आशुतोष ने दावा किया कि मंगलवार को मनोज कनौजिया, अशोक कनौजिया, दिनेश कुमार, महताब खां, कौशल जौहरी, चिंटू जार्ज, विशाल कुमार, रफीउल्लाह खां, मनदीप कुमार, गोविंद कुमार, रामप्रसाद पनिका, लल्लन प्रसाद, सौरभ, सोनू, टिंकू ने युवक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed