फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छतीसगढ़ बार्डर पर दिखा शेर, यूपी के गांवों में दहशत

छतीसगढ़ बार्डर पर दिखा शेर, यूपी के गांवों में दहशत

Sun, 10 Dec 2017 11:57 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
छतीसगढ़ बार्डर पर दिखा शेर, यूपी के गांवों में दहशत
सोनभद्र (बभनी)। यूपी की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के पिंडारी जंगल में शनिवार की रात एक शेर दो मवेशियों को निगल गया। शेर को देख चरवाहे वहां से जान बचाकर भाग निकले। इस वाकये से यूपी और छत्तीसगढ़ के बार्डर के गांवों में दशहत का माहौल है। वन क्षेत्राधिकारी बभनी बृजेश पांडेय ने इसकी पुष्टि की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के जंगल से अक्सर हाथियों का झुंड बहककर यूपी की सीमा के गांवों में आ जाता है। पूर्व में कई बार वहां के हाथी यहां आकर फसलों की क्षति कर चुके हैं। अब शेर की दहशत ने लोगों ने सहमा दिया है। यूूपी के बार्डर के गांव बजिया, इकदीरी और आसनडीह से सटे छत्तीसगढ़ सीमा का गांव पिंडारी है। इन दोनों गांवों के बीच की दूरी करीब 15 किमी हैं और यह दूरी पूरी तरह से जंगली इलाका है। शनिवार की शाम पिंडारी के जंगल में एक शेर दो मवेशियों को निगल गया। यह घटना तब हुई जब चरवाहा गाय चराकर वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह मोरन नदी के पास पहुंचा, वैसे ही शेर ने एक बैल पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने एक गाय का भी शिकार किया। शेर के हमले से घबराए चरवाहे जान बचाकर वहां से भाग गए। इस घटना की जानकारी चरवाहों ने घर जाकर दी। परिवार वालों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। विभाग ने इसकी पुष्टि भी की। वन क्षेत्राधिकारी बभनी बृजेश पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के जंगलों से जंगली जानवरों का आना जाना होता है। इसके पूर्व भी छत्तीसगढ़ के जंगल से हाथी भटक कर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed